Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! त्यौहार के नजदीक आते ही ट्रेनों में सीटें फूल, अब यात्रियों को सिर्फ वेटिंग का बचा सहारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

त्यौहार नजदीक आते ही कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों में सीटें फूल।

त्यौहार नजदीक आते ही कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों में सीटें फूल। अब यात्रियों को सिर्फ वेटिंग का ही सहारा बचा।

कानपुर, अमृत विचार। त्यौहार में लम्बी दूरी की ट्रेनों में सीटे फुल होने से यात्रियों को वेटिंग का सहारा बचा है। मुम्बई, पटना, भागलपुर, भोपाल, नासिक, हावड़ा, पूना, अजमेर, गया आदि स्टेशनों के लिए अधिकतर ट्रेनों में लम्बी वेटिंग चल रही हैं। तत्काल पर भी कन्फर्म टिकट मिलना भी यात्रियों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है।

ऐसे में डायवर्जन व निरस्त ट्रेनों ने नवरात्र से ही हालत खराब कर दिये है। इसे रेलवे ने एसी देनों का संचालन शुरू किया है। जबकि सबसे ज्यादा स्वीपर साधारण कोच वाली ट्रेनों की जरूरत है। सोमवार की दोपहर 2 बजे 12458 सीमांचल एक्सप्रेस जब कानपुर सेन्ट्रल के प्लेटफार्म एक पहुंची तो यात्री पानी के लिए नलों में टूट पड़े। जोगबनी ट्रेन करीब पौन घंटे तक प्लेटफार्म में खड़ी रही। इस बीच यात्रियों ने पानी, खाने का समान आदि की व्यवस्था की गयी।

संबंधित समाचार