दिवाली पर योगी सरकार का महिलाओं को तोहफा, दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने की है तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दीपावली पर्व से पहले प्रदेश वासियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है। योगी सरकार अब लोकसभा चुनाव से पहले साल में दो बार मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाने का वादा पूरे करने जा रही है। इस बार दिवाली पर उज्जवला योजना के तहत दिए गए गैस सिलेंडर धारकों को सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। इसका पैसा सीधे उनके खातों में जाएगा। 

योगी सरकार डेढ़ साल बाद अपने मुफ्त सिलेंडर के वादे को पूरा करने जा रही है। इसके लिए राज्य के मुख्य सचिव ने योजना संबंधी दिशा निर्देश विभागीय अधिकारियों को जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव ने इस योजना से संबधित प्रस्ताव पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।

दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर
एक आकंड़े के मुताबिक उत्तर प्रदेश में करीब एक करोड़ 75 लाख उज्जवला योजना के तहत दिए गए गैस कनेक्शन हैं। इस बार दिवाली के मौके पर इन गैस कनेक्शन धारकों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के जरिए मुफ्त सिलेंडर का पैसा भेजा डाल दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां भी की जा रही हैं। इसके लिए बजट का भी इंतजाम किया गया है। 

राज्य सरकार ने की तैयारी
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा ये प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसे योगी कैबिनेट में रखा जा सकता है, जिसे कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अमल में लाया जाएगा और दिवाली पर उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों के खातों में पैसा पहुंचा दिया जाएगा।

बता दें कि पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में ये एलान किया था कि उज्जवला योजना के लाभार्थियों का साल में दो बार मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। ये गैस सिलेंडर दिवाली और होली के त्योहार पर दिया जाएगा, जिससे परिवारों की खुशी दोगुनी हो सके. बजट में भी इसके लिए 3300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : केजीएमयू में चार माह से नहीं मिल पा रही कर्मचारियों को दवायें, धरने की चेतावनी 

संबंधित समाचार