खराब मौसम के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार, कई विमानें डायवर्ट
लखनऊ, अमृत विचार। सोमवार देर रात्रि मौसम खराब के चलते चौधरी चरण सिंह अमौसी अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमानों का संचालन प्रभावित हो गया है। इसके चलते रात के दौरान विमान से सफर करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर बैठकर काफी इंतजार करना पड़ा। मौसम खराब के चलते कई विमानों को डायवर्ट किया गया।
इंडिगो की मुम्बई से लखनऊ आ रही विमान संख्या 6ई 5391 रात में लखनऊ नहीं उतर सकी। इसको वाराणसी डायवर्ट किया गया। यह उड़ान रात 12:08 बजे वाराणसी में उतरी। बाद में हवा की रफ्तार कम होने पर विमान ने वापस लखनऊ के लिए उड़ान भरी। यह तड़के 2.27 बजे लखनऊ उतरा।। श्रीनगर से दिल्ली जा रही उड़ान संख्या 6ई 279 डायवर्ट होकर लखनऊ आ गई। रात 10 बजे यह विमान उतरा।
इसके बाद लखनऊ में मौसम खराब होने की वजह से तड़के 2:00 बजे इस उड़ान को निरस्त कर दिया गया। यात्रियों को होटल में रुकवाया गया। कुछ यात्री एयरपोर्ट पर ही रहे। सुबह 6:30. पर दूसरी उड़ान से इन यात्रियों की दिल्ली के लिए रवाना किया गया। वहीं बेंगलुरु से दिल्ली जा रही विस्तारा की उड़ान संख्या यूके 818 रात 23:52 बजे लखनऊ उतरी। मौसम ठीक होने के बाद दिल्ली रवाना हुई।
यह भी पढ़ें:-समलैंगिक विवाह को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी मान्यता, संघ ने फैसले का किया स्वागत
