Kanpur News: कमरे में मिला दरोगा का शव, काफी समय से चल रहे थे बीमार, चौबेपुर थाने में थे तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के चौबेपुर थाने में तैनात दरोगा का कमरे में शव मिला।

कानपुर के चौबेपुर थाने में तैनात दरोगा का कमरे में शव पड़ा मिला। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कानपुर, अमृत विचार। चौबेपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक शिवबीर सिंह यादव (56) का शव बुधवार सुबह कमरे के अंदर बेड पर पड़ा मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सुबह थाने में रूटीन मीटिंग के दौरान उपस्थित न होने पर मोबाइल से जब संपर्क किया गया तो फोन रिसीव नहीं हुआ।

जिसके बाद सिपाही उनके कमरे पर जानकारी के लिए पहुंचा। जहां दरवाजा अंदर से बंद था। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल, एडीसीपी लखन लाल व एसीपी सहित पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। 

मूलरूप से ग्राम तड़वा बिकु, अजीतमल, जनपद औरैया निवासी उप निरीक्षक शिववीर सिंह यादव करीब डेढ़ वर्ष से चौबेपुर थाने में तैनात थे। वह थाना परिसर स्थित आवास में न रहकर बेला क्रासिंग स्थित ब्रह्म नगर मोहल्ले में नीरज पांडे के मकान में किराए का कमरा लेकर अकेले ही रह रहे थे। मंगलवार रात वह सोने के लिए कमरे में गए थे। जहां बुधवार सुबह वह मृत अवस्था मे मिले।

मृतक दारोगा के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे है। बताया जा रहा है कि दरोगा काफी समस से अस्वस्थ्य चल रहे थे। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका