अयोध्या में मनाया गया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक का जन्मदिन, विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
अयोध्या। आजाद एजूकेशनल सोसायटी व मौलाना बशीर फाउंडेशन ने बजाजा स्थित सभागार में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सैय्यद अहमद खान का जन्म दिवस मनाया। जन्म दिवस को सर सैय्यद डे के रूप में मनाते हुए विचार गोष्ठी आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत अध्यापक अब्दुल कुद्दूस ने कहा कि सर सैय्यद को कयामत तक भुलाया नहीं जा सकता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समालोचक मोहम्मद जफर अंसारी ने सर सैय्यद के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। सत्यभान सिंह जनवादी व मौलाना अब्दुल गफ्फार फलाही और सैय्यद सुबहानी ने भी सर सैय्यद के बारें में चर्चा की। मास्टर इरशाद रब्बानी ने कहा कि सर सैय्यद अहमद ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना करके देश और समाज पर और पूरी दुनिया पर बहुत बड़ा अहसान किया है। रामजीत यादव ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम संचालन सुप्रसिद्ध शायर मुजम्मिल फिदा किया।
कार्यक्रम में कवि रामजीत पाठक, शायर इशरत हुसैन इशरत, वाहिद अली वाहिद, हास्य व्यंग कवि एडवोकेट नीरज सिन्हा नीर, कवि बौद्ध राम दुलारे यादव, अद्धिका भारद्वाज, हास्य कवि अवधेश पाल ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इकरा कालेज के छात्र अहमद फिदा ने नसीहत विषय पर नज़्म पढ़ी। मौके पर हाफिज मोहम्मद स्वालेह, प्राध्यापक मोहम्मद नाजिम, डॉ बशीर सिद्दीकी, बाल कृष्ण यादव, डॉ शुएब, समाजसेवी दानिश अंसारी, राजेश कपूर, साजिद हुसैन, दीपक चौधरी, विजय रस्तोगी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: सुलतानपुर: घर की खिड़की काटकर चोरों ने उड़ाया जेवरात व नगदी, हड़कंप
