बस में चेकिंग के दौरान मिली सिक्कों से भरी बोरी, चकरा गई पुलिस, मिले दो लाख रुपये नकद
प्रयागराज। बस में गांजा ले जाने की सूचना पर पुलिस ने एक बस को रोककर चेकिंग करना शुरु कर दिया। बस में चेकिंग के दौरान सिक्कों से भरी बोरी बरामद की गई। जिसे देख पुलिस चकरा गई। जिसका वजन करीब तीस किलो था। बोरी से दो लाख कैश भी मिला है। पुलिस ने बस कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। मामला मेजा थाना का है।
बता दें बस मेजा पुलिस को सूचना मिली कि रोडवेज बस में गांजा लाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। पुलिस ने चेकिंग दौरान एक रोडवेज बस को रुकवाया और सवारियों को नीचे उतरने के लिए कहा। तभी पुलिस की नजर बड़ मे रखी एक बोरी पर पड़ी। पुलिस ने उस बोरी को खोलवाया तो उसमें सिक्के भरे हुए थे। बोरी में दो लाख रुपये नगद भी मिले।
पुलिस रोडवेज बस के संविदा कर्मी कडंक्टर राजीव कुमार को हिरासत में ले लिया। कंडक्टर ने बताया कि मंगलवार सुबह बस मिर्जापुर से कानपुर के लिए बस चलने लगी तो संजय सेठ नाम का एक व्यक्ति आया और उसने कहा कि इसमें लोहे के नटबोल्ट और वासर हैं। संजय सेठ ने ही बोरी को बस में रखा था। संजय सेठ ने बताया था कि कानपुर में एक व्यक्ति मिलेगा उसे बोरी दे देना।
मेजा थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय के मुताबिक बस सुबह लगभग 11 बजे मेजा रोड पहुंची तो पुलिस को गांजा ले जाने की जानकारी मिली। छापेमारी की गई तो बोरी से बड़ी संख्या में सिक्के और नगदी मिली। पूछताछ में संजय सेठ और उसके अन्य साथियों का नाम आया है। जिनकी तलाश की जायेगी। उन्होंने बताया कि यह सिक्के दीपावली पर बनने वाली चांदी के सिक्कों के साथ गलाए जाने के लिए ले जाए जा रहे थे। जल्द ही आरोपी संजय सेठ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज: कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- आपराधित केस दर्ज होने मात्र से पासपोर्ट जारी करने से इंकार करना गलत
