बदायूं: एआरटीओ कार्यालय में लगी आग, पुराना अभिलेख जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। गुरुवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे एआरटीओ कार्यालय में आग लग गई। तीन कमरों में रखे पुराने अभिलेख और एआरटीओ प्रवर्तन का कमरा जलकर राख हो गया। अग्निशमन के तीन बड़े टैंकरों से आग पर काबू किया जा सका। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सीसीटीवी कमरों की डीबीआर चेक की जा रही है। सूचना मिलने पर आरटीओ बरेली कमल प्रसाद गुप्ता मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें- बदायूं: आतिशबाजी जलाकर युवा मंच ने मनाया भारत की जीत का जश्न

संबंधित समाचार