गोरखपुर में हनी ज्वैलर्स के ठिकानों पर IT Raid तीसरे दिन भी जारी, 16 किलो सोना समेत कई चीजों का हिसाब नहीं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। शहर के मशहूर हनी ज्वैलर्स के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की रेड गुरूवार को तीसरे दिन भी जारी है। बताते चलें कि आईटी की कई टीमों ने तीन दिन पूर्व ज्वैलर्स के घंटाघर समेत कई प्रतिष्ठानों और शोरूम पर रेड की थी। सूत्रों के अनुसार अब तक की रेड में तकरीबन 16 किलो सोना और 70 किलो चांदी का हिसाब ज्वैलर्स की फर्म नहीं दे पाई है। इससे जुड़ा कोई कागजात उनके पास नहीं मौजूद है। 

बताया जा रहा है कि टीम ने हनी ज्वैलर्स के ठिकाने से 35 लाख रुपये नकद और 50 के करीब पेन ड्राइव और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क भी जब्त की हैं। टीम को शक है कि टैक्स चोरी कर करोड़ों रुपये का फायदा ज्वैलर्स फर्म ने लिया है। सूत्रों के अनुसार आईटी टीम फर्म के बैंक खातों और गोल्ड बिज़नेस के अतिरिक्त दूसरी जगह किये गए निवेशों की भी पड़ताल कर रही है। 

ये भी पढ़ें - STF ने कोऑपरेटिव बैंक से 146 करोड़ रुपये फ्राड आरटीजीएस करने वाले तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात