Kanpur News: गांजा तस्कर को बचाने में काकादेव इंस्पेक्टर निलंबित… नवाबगंज थानेदार के गुडवर्क पर भड़के, कहा था ये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में गांजा तस्कर को बचाने में काकादेव इंस्पेक्टर निलंबित किए गए।

कानपुर में गांजा तस्कर को बचाने में काकादेव इंस्पेक्टर निलंबित किए गए। अपने क्षेत्र में नवाबगंज इंस्पेक्टर के गुडवर्क पर भड़के थे।

कानपुर, अमृत विचार। घूसखोर कलक्टरगंज इंस्पेक्टर रामजनम गौतम की घटना की चर्चा अभी थमी ही नहीं थी कि गांजा तस्कर को बचाने में काकादेव इंस्पेक्टर विनय शर्मा का नवाबगंज इंस्पेक्टर रोहित तिवारी से भिड़ने का मामला सामने आ गया। उन्हें अपहरण के मुकदमे में फंसाने की धमकी तक दे डाली।

एडीसीपी सेंट्रल आरती सिंह की जांच में काकादेव इंस्पेक्टर पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। इस पर संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने काकादेव इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।    

रविवार रात गांजा तस्करों की सक्रियता की सूचना पर नवाबगंज इंस्पेक्टर रोहित तिवारी, एसआई विपिन कुमार, शुभम सिंह, हेड कांस्टेबल हिम्मत सिंह ने काकादेव थाना क्षेत्र के डबल पुलिया के पास से उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से एक किलो 200 ग्राम गांजा और दो मोबाइल बरामद किए थे।

आरोपियों की पहचान मूलरूप से कानपुर देहात व हाल पता गुजैनी निवासी सौरभ और जिला उन्नाव के बांगरमऊ बाजीपुर निवासी व हाल पता डबल पुलिया विनोद के रूप में हुई थी। इसके बाद दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया था। अपने क्षेत्र में तस्करों को पकड़ने पर काकादेव इंस्पेक्टर विनय शर्मा ने नवाबगंज इंस्पेक्टर रोहित तिवारी को उनके खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट लिखने की धमकी दी थी।

पहले भी विवादित रहे इंस्पेक्टर

इससे पूर्व सन् 2021 में धमकी देने वाले काकदेव इंस्पेक्टर रायपुरवा थाने में तैनात थे। उस दौरान एक आईपीएस अधिकारी की टीम ने रायपुरवा क्षेत्र में गुडवर्क का प्रयास किया था।

वहां पर ऐसे लोगों के छुपे होने की जानकारी मिली थी जो एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसा निकाल लेते थे। उस समय थानेदार ने टीम का गुडवर्क खराब करने के लिए आईपीएस के खिलाफ ही तस्करा डाल दिया था। तस्करा में लिख दिया गया कि टीम यहां पर वसूली करने के उद्देश्य से आई थी। इसी तरह अगस्त 2023 में धमकी देने वाले इंस्पेक्टर ने एक और आईपीएस अधिकारी से बदसलूकी की थी। एक घटना में इंस्पेक्टर को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए तो उसने मना तक दिया था।

कारखास को तस्करी का पता था

नवाबगंज पुलिस ने जब गांजा तस्करों का मोबाइल खंगाला तो इंस्पेक्टर काकादेव विनय शर्मा के कारखास का नंबर मिला था। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि वह कारखास के संपर्क में है। उसके संज्ञान में ही वह इलाके में गांजा सप्लाई करते हैं। इसके एवज में कारखास को हर माह मोटी रकम भी देता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता