अमरोहा: दो अलग अलग हादसों में छात्र व किशोर घायल, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जनपद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छात्र व किशोर गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पहला हादसा थाना नौगावां सादात क्षेत्र में हुआ। जहां गांव ढक्का में सोमपाल सिंह का परिवार रहता है। उनकी पत्नी दयावती अपने बेटे शिवम के साथ गांव रज्जाकपुर में पक्की सड़क से दूर कच्चे रास्ते पर काम कर रही थीं। आरोप है कि उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने शिवम को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया।

 कार चला रहे युवक की पहचान सचिन पुत्र रमेश निवासी गांव शरफुद्दीनपुर की शक्ल में हुई। दयावती का आरोप है कि गांव के लोगों ने उस वक्त शिवम को अस्पताल में भर्ती कराकर समझौता करा दिया था। इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात तय हुई लेकिन अब आरोपी उस समझौते से मुकर रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली हुआ है। 

दूसरा हादसा अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर हुआ। जहां गांव नाजरपुर खुर्द निवासी अजीत सिंह का छह वर्षीय बेटा अभिजीत पास के गांव  एवजाबाद स्थित कुमार पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह गांव में ही रहने वाले दोस्त देवेश पुत्र कमल सिंह के साथ घर आ रहा था।

परिजनों के मुताबिक अमरोहा-कांठ रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने अभिजीत को रौंद दिया। हादसे में उसकी टांग टूट गई, मौके पर लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी बाइक लेकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि छात्र की हालत गंभीर है। परिजन निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: गाली का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को पीटकर किया घायल

संबंधित समाचार