जिला उद्योग केंद्र बहराइच : आवेदन लिया, साक्षात्कार किया - फिर भी योजना से कर दिया बाहर
बहराइच, अमृत विचार। विश्वकर्मा श्रम योजना के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों ने आवेदन किया। इसके बाद सभी ने कार्यालय पहुंचकर साक्षात्कार दिया। इसके बाद भी विभाग ने योजना से बाहर कर दिया है। इससे नाराज युवतियों ने गुरुवार को डीएम कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। इसके बाद शिकायती पत्र सौंपा।
जिलाधिकारी कार्यालय में गुरुवार को काफी संख्या में महिलाएं और युवतियां पहुंची। सभी ने जिलाधिकारी मोनिका रानी को शिकायती पत्र दिया। डीएम को सौंपे गए पत्र में सभी ने कहा कि जिला उद्योग केंद्र में विश्वकर्मा योजना के तहत बेरोजगार युवतियों ने आवदेन किया था। इसके बाद विभाग द्वारा सभी का साक्षात्कार भी किया गया। इसके बाद सभी सिलाई मशीन के लिए गए तो जिला उद्योग केंद्र के बाबू और अधिकारी ने योजना से बाहर होने की जानकारी दी। साथ ही दूसरी योजना में शामिल करवाने की बात कही।
महिलाओं का कहना है कि शुक्रवार से उनका प्रशिक्षण शुरू हो रहा है। डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्यवाई की मांग की है। साथ ही विभाग के द्वारा की गई अनियमितता की जांच करवाने की मांग की। इस दौरान शशि श्रीवास्तव, सीमा प्रियंका तनु जूही शिलावती, अर्चना पाल, मिथलेश पाल, चांदनी, स्वेता पाल समेत कई पात्र युवतियां मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें -गोंडा : पैसा जमा कराने के बाद भी नहीं जोड़ा बिजली कनेक्शन, युवक ने छुआ ट्रांसफॉर्मर - झुलसा
