छात्र और टीचर के बीच लव चैटिंग का मामला: पुलिस कमिश्नर से मिले माता-पिता, बोले- जब तक नहीं मिलेगा न्याय, नहीं बांधेंगे चोटी
कानपुर में छात्र और टीचर के बीच लव चैटिंग का मामला।
कानपुर में छात्र और टीचर के बीच लव चैटिंग का मामला। पुलिस कमिश्नर से छात्र के माता-पिता मिले। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता वह अपनी चोटी बांधेंगे नहीं।
कानपुर, अमृत विचार। कैंट स्थित स्कूल में छात्र और शिक्षिका के बीच चल रहे विवाद में छात्र के माता और पिता बुधवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। इस दौरान पिता की चोटी खुली हुई थी। उन्होंने अधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। पिता ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता वह अपनी चोटी बांधेंगे नहीं।
छात्र के पिता ने कहा कि शिक्षिका ने बेटे को यौन प्रलोभन देकर उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया है। इसके सारे सबूत चैट, वीडियो रिकार्डिंग पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। पिता ने कहा कि 17 दिनों से अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहा हूं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
गुरुवार तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की तो आमरण अनशन करूंगा। इस संबंध में एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल ने बताया कि घटना में कुछ नए तथ्य मिले हैं उनकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
