लखनऊ : बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय को मिला A++ ग्रेड

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में शिक्षा व्यवस्था लगातार सुधर रही है, विशेषकर उच्च शिक्षा में लगातार सुधार देखा जा रहा है। जिसका ताजा उदाहरण राजधानी स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) है। बीबीएयू को ए प्लस प्लस ( A++)ग्रेड मिला है। यह ग्रेड शिक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए बनी राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की तरफ से दिया गया है।

इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय को यह उपलब्धि हासिल हो चुकी है। लखनऊ विश्वविद्यालय को भी ए प्लस प्लस ग्रेड मिल चुका है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय को बी प्लस प्लस ग्रेड मिला है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को भी नैक की तरफ से ए ग्रेड मिल चुका है।

बीबीएयू को ए प्लस प्लस मिलने के बाद वहां के छात्रों में खुशी की लहर है। नैक की टीम ने इसी महीने की 9 से 11 अक्टूबर के बीच विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया था। टीम ने विश्वविद्यालय स्थित विभिन्न विभागों की व्यवस्था परखी, शुरू किये गये कोर्सों की जानकारी ली, साथ ही छात्रों और शिक्षकों के शोध कार्यों की भी जानकारी ली।

अन्तर्राष्ट्रीय छात्रों के साथ बातचीत कर समस्याएं जानी। वहीं नैक की टीम आने की जानकारी को लेकर बीबीएयू प्रशासन की तरफ से पहले ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। जिसका परिणाम भी सुखद आया है। बीबीएयू के कुलपति  प्रो.संजय सिंह ने इस उपलब्धि का पर खुशी जाहिर की है और विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी है। इससे पहले साल 2015 में बीबीएयू को नैक मूल्यांकन में ए ग्रेड मिला था।

यह भी पढ़ें: सीतापुर: स्टैंड पर हो रही अवैध वसूली का विरोध करने पर दबंगों ने ऑटो चालक को जमकर पीटा, केस दर्ज

संबंधित समाचार