बहराइच: हाईटेंशन लाइन टूटकर खेत में गिरी, 15 बीघा गन्ने की फसल जलकर हुई राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खुटेहना, बहराइच। खुटेहना गांव में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर खेत में गिर गया। जिसके चलते गन्ने के खेतों में आग लग गई देखते ही देखते तीन किसानों की 15 बीघा गन्ने की फसल जल गई। वहीं सूचना मिलते ही बिजली की आपूर्ति बाधित कर आग पर काबू पाया गया।

पयागपुर तहसील अंतर्गत खुटेहना में उपकेंद्र से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। शुक्रवार शाम को चार बजे के आसपास हाई टेंशन लाइन टूटकर किसानों के खेत में गिर गई जिसके चलते गन्ने की फसल में आग लग गई। आंख की चपेट में आने से शहराज पुत्र मायाराम, धर्मराज और बुधराम पुत्र मिहीलाल की 15 बीघा गन्ने की फसल जल गई।

किसानों ने तार टूटा होने की सूचना उपकेंद्र पयागपुर में दी। उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति रोकी गई। इसके बाद किसानों ने आग बुझाया। हालांकि तब तक 15 बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी। ग्रामीणों ने फसल नुकसान का मुआवजा बिजली विभाग से दिलाए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: सरकारी जमीनों से हटाया गया अतिक्रमण, इन जगहों की भूमि हुई कब्जा मुक्त

संबंधित समाचार