शाहजहांपुर: एएनएम ने दुधमुंहे बच्चे के लगाया टीका, मौत
शाहजहांपुर, अमृत विचार। नौसारा पिपरमई गांव में एएनएम ने 45 दिन के दुधमुंहे बच्चे के बीसीजी का टीका लगाया। टीका लगाने के बाद बच्चे की तबीयत खराब हो गई और बच्चा लगातार रोता रहा। करीब चार घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई। परिवार वालों ने एएनएम पर गलत टीका लगाने का आरोप लगाया है।
परौर थाना क्षेत्र के गांव नौसारा पिपरमई निवासी राम किशोर की पत्नी सीमा देवी ने एक बेटे का जन्म दिया था। उनका बेटा 45 दिन का हो गया था। गुरुवार दोपहर बाद तीन बजे क्षेत्र की एएनएम उसके घर पहुंची और सीमा से पूछा कि बेटा कितने दिन का हो गया है। उसने एएनएम को बताया कि 45 दिन का हो गया है।
एएनएम ने कहा कि बीसीजी का टीका लगेगा। एएनएम ने बच्चे के टीका लगा दिया। इस दौरान बच्चे की तबीयत खराब हो गई और बच्चा रोने लगा। एएनएम कहा कि बच्चे की तबीयत ठीक हो जाएगी और कहकर चली गई। शाम सात बजे बच्चे की मौत हो गई। राम किशोर परौर थाने पर गया और आरोप लगाया कि एएनएम ने गलत टीका लगा दिया है, जिससे उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की बीमारी से मौत हुई। सीमा की दो साल की बेटी सरिता है। मौत की खबर से परिवार में रोना पीटना मच गया।
नौसारा पिपरमई गांव में 45 दिन के बच्चे की टीका लगने से मौत का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की जांच करायी जाएगी।-डॉ. आरके गौतम, सीएमओ
ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: गन्ने के खेत में आग बुझाने के दौरान वृद्ध की जलकर मौत
