हमीरपुर: लाखों के साइबर फ्राड के मामले में दिल्ली पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। दिल्ली में लाखों रुपये के हुए साइबर फ्राड को लेकर शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस ने थाना जलालपुर पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से अलग अलग गांवों से साइबर फ्राड करने वाले चार संदिग्धों को दबोच लिया। इन्हें दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। । इस खबर को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

दिनोंदिन साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ रही है। बीते दिनों देश की राजधानी दिल्ली में करीब 35 लाख की साइबर फ्राड की घटना घटित हुई थी। जांच में जुटी दिल्ली पुलिस को जनपद के जलालपुर थानाक्षेत्र के दो गांवों के चार युवकों के शामिल होने की जानकारी हुई। जिस पर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जलालपुर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी सभाजीत पटेल के साथ थानाक्षेत्र के दो गांवों में पहुंचकर चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी सभाजीत पटेल ने बताया कि दिल्ली में 35 लाख रुपये के साइबर फ्राड के मामले में दिल्ली पुलिस आई थी। बताया दिल्ली पुलिस के बताने पर खंडौत गांव निवासी रामऔतार, जलालपुर गांव निवासी शोभित नामदेव, कुलदीप उर्फ अमित गुप्ता व थाना मुस्करा के इमिलिया गांव हाल मुकाम जलालपुर के निजाम को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल, सिम आदि बरामद किए हैं। चारों संदिग्ध आरोपियों को पुलिस अपने साथ दिल्ली ले गई है।

यह भी पढ़ें: हमीरपुर: छह माह की बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म!, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार