जयशंकर ने सिंगापुर के विदेश मंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक विकास पर हुई चर्चा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिंगापुर। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ''अपने अच्छे दोस्त विवियन से मिलकर खुशी हुई। हमने रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक विकास पर एक व्यापक चर्चा की।'' इससे पहले उन्होंने सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग से भी मुलाकात की और दीर्घकालिक प्रभाव वाले द्विपक्षीय सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की।

 जयशंकर दक्षिण पूर्व एशिया के दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में यहां पहुंचे हैं। वह सिंगापुर के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे तथा साझेदारी बढ़ाने के अवसर तलाशेंगे। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ आज (शुक्रवार) सुबह व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग से मिलकर अच्छा लगा। हमने दीर्घकालिक प्रभाव वाले सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की।’’ 

उन्होंने कहा कि वह भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) में इन विचारों को आगे बढ़ाने को उत्सुक हैं। जयशंकर अपनी दो देशों की आधिकारिक यात्रा के अंतिम चरण में वियतनाम से सिंगापुर पहुंचे हैं। विदेशी मंत्री ने बाद में उप प्रधान मंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। उन्होंने वरिष्ठ मंत्री टेओ ची हेन से भी मुलाकात की और वर्तमान वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें- दिल्ली HC ने धन शोधन मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ आप नेता संजय सिंह की याचिका की खारिज

संबंधित समाचार