बरेली: तीन वार्डों में 56 लाख की आठ सड़कों का कैंट विधायक ने किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डेढ़ वर्ष से जनता नगर निगम से लगाए बैठी थी आस, विधायक निधि से हुआ सड़कों का निर्माण

फोटो-  शिलापट का पर्दा हटाकर व नारियल फोड़ कर विधायक निधि से बनी सड़क का लोकार्पण करते कैंट विधायक संजीव अग्रवाल।

बरेली, अमृत विचार। डेढ़ साल से नगर निगम से सड़क निर्माण की आस लगाए बैठे लोगों को कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने राहत दी है। शुक्रवार को उन्होंने तीन वार्डों में 56 लाख से बनी आठ सड़कों का उद्घाटन किया। इन सड़कों का निर्माण विधायक निधि से हुआ है।

विधायक ने बताया कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड की जनता ने कई बार उनके कार्यालय आकर सड़क बनवाने का आग्रह किया। क्षेत्रीय पार्षदों ने भी लोगों की समस्याओं को रखा। दो दिन पहले भी कई सड़कों का लोकार्पण किया। बोले-क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए उन्होंने कई कार्य कराए हैं।

वार्ड 43 आकाशपुरम के चन्द्रगुप्तपुरम में श्वेता डेलीनीड दुकान से सुमित मिश्रा की मकान तक सीसी रोड और नाली निर्माण, प्यारेलाल के मकान से माेनू के मकान तक, राम औतार फौजी के मकान से अमरपाल मिस्त्री के मकान तक सीसी रोड निर्माण का उदघाटन किया।

जगतपुर में रवि की चक्की से मनोज के घर तक, राजीव के घर से ओमप्रकाश के घर तक सीसी रोड, नाली निर्माण, सतीपुर में अजय के मकान से राम सेवक के मकान के आगे तक, जगतपुर में चरन सिंह सोनकर के मकान से सुरेश राठौर के मकान तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया है।

वार्ड 6 नवादा शेखान में साईं मंदिर से जगदीश के मकान तक, राजीव नगर पार्ट 5 में एनआर सागर के मकान से राकेश के घर तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। आकाशपुरम की पार्षद पूनम राठौर, सहसवानी टोला के पार्षद पति हरीओम कश्यप, वार्ड 6 के पार्षद छंगामल मौर्य आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: 13 साल पुराने हत्या के प्रयास मामले में फैसला, देवरनियां के पूर्व चेयरमैन समेत 11 को सात वर्ष कैद

संबंधित समाचार