Fatehpur News: गले में बंदूक की नाल सटा पैर से दबाया ट्रिगर… जनरल स्टोर संचालक की मौत, बीपी व हार्ट के मरीज थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में जनरल स्टोर संचालक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

फतेहपुर में जनरल स्टोर संचालक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बीपी व हार्ट के मरीजे थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फतेहपुर, अमृत विचार। थरियांव क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से घर के अंदर सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज पर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार दिमागी हालत ठीक न होने से आत्महत्या उसने किया है। घर के बाहर आस पास के लोगों की भीड़ लग गई।

थरियांव थाना क्षेत्र के आम्बापुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय विजय पाल लोधी काफी दिनों से दिमागी रूप से बीमार चल रहे थे। इलाज में पैसा खर्च होने के बाद भी आराम न मिलने पर शनिवार को घर के अंदर कमरे में अपनी लाइसेंसी बंदूक से सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी राम सिया लोधी और पुत्र भूपेंद्र सिंह लोधी कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था।

बेटे ने पुलिस को सूचना दी। जब तक घर के बाहर आस पास के लोगों की भीड़ लग गई। दिमागी हालत ठीक न होने की बात कही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का बेटा भूपेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि पिता को छह माह पहले ब्रेन हेमरेज हो गया था।

इलाज से कुछ आराम मिला लेकिन चार माह में दिमागी हालत से परेशान होने के कारण लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मेरी एक बहन सरिता लोधी जिसकी शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने दिमागी हालत ठीक न होने की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार