देहरादून:  DAV कॉलेज की दो छात्र चढ़े पोल पर मांगा प्राचार्य का इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से हुई लड़की की मौत के मामले में शनिवार को कॉलेज के दो छात्र पोल पर चढ़ गए। छात्र प्राचार्य से इस्तीफे और शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने कॉलेज प्रबन्धन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।

करनपुर स्थित डीएवी कॉलेज की पीछे की दीवार बृहस्पतिवार की रात अचानक भरभरा कर गिर गई थी। कॉलेज के आसपास घूम रहे भाई-बहन इसकी चपेट में आ गए। हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुष्मिता तोमर पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थीं।

हाल ही में उसकी नौकरी लगी थी। उसका भाई रघुवीर तोमर देहरादून में डीएवी में पढ़ता है और वह करनपुर क्षेत्र में ही कमरा लेकर रहता है। सुष्मिता अपने भाई के यहां आई हुई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब भाई-बहन करनपुर घूमने आए थे। पैदल अपने कमरे की तरफ जा रहे थे कि तभी डीएवी कॉलेज की पिछले हिस्से की दीवार भरभरा कर गिर गई। दोनों भाई-बहन इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सुष्मिता को मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार