मिर्जापुर: दर्शनार्थियों से भरा वाहन पलटा, देवर-भाभी की मौत, 28 घायल, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हलिया, मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के गैपुरा रोड पर कुशियरा फॉल के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें लगभग 30 लोग सवार थे, जिन्हे चोटें आयी हैं। घायल 2 लोगो की मृत्यु हो गयी है, 5 लोगो को बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है, 13 लोगो को हल्की चोटें आयी हैं। लालगंज थाना क्षेत्र के गड़बड़ गांव से विजयपुरा व विंध्याचल दर्शन के लिए एक पिकअप में सवार होकर 30 लोग जा रहे थे।

गैपुरा मार्ग पर कुशियरा फॉल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर पिकअप पलट गया। मौके पर हाहाकार मच गई। पिकअप सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना लालगंज पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु हास्पिटल भिजवाया गया। चार एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने 17 श्रद्धालुओं को मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं तीन लोगों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। कनोई देवी (45) और उसके देवर भोला (29) की मौत हुई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि अर्जुन की दो वर्षीय पुत्री आराध्या को कहीं भी खरोच नहीं आई है।जिलाधिकारी मिर्जापुर "प्रियंका निरंजन" व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर "अभिनन्दन " द्वारा मण्डलीय चिकित्सालय पहुंचकर घायलों की स्थिति का लिया जायजा।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

संबंधित समाचार