बरेली: सपा ने की अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग
बरेली, अमृत विचार। बीती रात कुमार टाकीज के नजदीक दुकानों में लगी आग के कारण दुकानदारों का लाखों का नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि बीती रात फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लगी थी। आग ने करीब 22 दुकानों को अपनी चपेट लिया। वहीं अब सपा ने आग के कारण बर्बाद हुए दुकानदारों को …
बरेली, अमृत विचार। बीती रात कुमार टाकीज के नजदीक दुकानों में लगी आग के कारण दुकानदारों का लाखों का नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि बीती रात फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लगी थी। आग ने करीब 22 दुकानों को अपनी चपेट लिया। वहीं अब सपा ने आग के कारण बर्बाद हुए दुकानदारों को दो करोड़ का मुआवजा देकर राहत देने की मांग प्रशासन से की है।
आग में व्यापारियों को हुए नुकसान का मुआयना करने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अगम मौर्य समेत महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी एक प्रतिनिधि मंडल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी व्यापारियों को सांत्वना दी।
उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों को उचित मुआवजा दिलवाने के लिए जिलाधिकारी से बात करेंगे और व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महासचिव सतेंद्र यादव, गौरव सक्सेना, महानगर अध्यक्ष शमीम अहमद, मीडिया प्रभारी मयंक शुक्ला, गौरव जयसवाल, आरिफ कुरैशी कलीमुद्दीन और समस्त क्षेत्रीय व्यापारी मौजूद रहे।
युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष अहमद खान टीटू अपनी टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से बात की। अहमद खान टीटू ने बताया कि 22 दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ हैं।
प्रशासन सभी दुकानदारों को उचित मुआवजा देकर राहत दें। जिससे दुकानदार अपना कारोबार एक बार फिर खड़ा कर सकें। वहीं जनसेवा टीम के पम्मी वारसी ने भी पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग की है।
