कौशांबी: वर्चस्व की जंग में प्रधान पति को खंभे से बांधकर पीटा, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
कौशाम्बी। वर्चश्व की जंग में शनिवार को कुछ बाहुबलियों ने गांव के प्रधान को रास्ते से मामूली ट्रैक्टर ले जाने के विवाद में खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उन्हें भी धमकी दी गई। जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर चक्का जाम कर दिया।
सूचना मंझनपुर पुलिस को मिली तो मौके पर भारी फोर्स समेत पुलिस अधिकारी भी पहुंच गये। काफी समझाने और कार्रवाई के आश्वसान के बाद ग्रामीणों ने हंगामा बंद किया। वहीं मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों की तरफ से करीब 35 नामजद और 250 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कोतवाली मंझनपुर के सेलरहा पश्चिम गांव की है।
जानकारी के मुताबिक मंझनपुर के सेलरहा गांव के रहने वाले लवलेश यादव प्रधान पति है। वही गांव के रहने वाले चंद्रदत्त मिश्रा उर्फ बरम बाबा के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। प्रधान पति लवलेश यादव का आरोप है की ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। जिसकी कार्रवाई को लेकर चंद्रदत्त खुन्नस खाये हुए है। बतादेंकि बीती रात चंद्रदत्त ने गांव के ही चार अन्य लोगों को मामूली ट्रैक्टर ले जाने के विवाद में पीटा था, जिसका विरोध प्रधान ने किया था।
शनिवार की सुबह प्रधान पति चंद्रदत्त और कुछ सहयोगी ने मिलकर प्रधान पति लवलेश यादव को पकडकर खम्भे से बांध दिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके बाद नाराज ग्रामीण चंद्रदत्त मिश्रा उर्फ बरम बाबा पंडा के घर पहुंच गए। उधर पंडा के समर्थन में आ गये। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। प्रधान पति के पक्ष में ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। ईंट पत्थर भी चलाये गये। मारपीट में ग्राम प्रधान समेत 8 लोग घायल हो गये।
गुस्साई भीड़ ने विपक्ष के एक रिश्तेदार को भी जमकर पीट दिया। एसओजी के सिपाही को भी लोगों ने पीट दिया। ग्रामीणों का बवाल करीब दो घंटे इस चला। पूरा रास्ता जाम कर हंगामा किया गया। सूचना मिलने पर सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा व मंझनपुर सीओ व एसडीएम,एसडीएम सदर आकाश सिंह और सदर सीओ भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शान्त करा दिया। पुलिस ने बरम बाबा के बेटे समेत 5 को हिरासत में लिया है।
गांव में नाव को देखते हुए पुलीस फोर्स लगा दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर लेकर करीब 35 नामजद और 250 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है ।
वहीं मामले पर बोलते हुए एसपी समर बहादुर ने बताया कि रास्ते से ट्रैक्टर ले जाने का मामूली विवाद था। जिसमे दोनो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। दोनो पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है। कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: हनुमान सेतु, निशातगंज, कुकरैल पर बनेंगे ब्रिज, डालीगंज से शहीद पथ तक आवागमन होगा सुगम
