बरेली: रुपये लेकर दरोगा पर पशु के साथ अमानवीय हरकत करने वाले को छोड़ने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हाफिजगंज क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक पशु के साथ अमानवीय हरकत की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों ने एक्स पर पोस्ट कर पुलिस से शिकायत की है। एसएसपी ने हाफिजगंज थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए। वायरल वीडियो हाफिजगंज क्षेत्र के बंजरिया का बताया जा रहा है। 

शिकायत में बताया गया है कि सात लोगों ने मिलकर एक पशु के साथ गंदी हरकत की है। आरोप है कि एक दरोगा ने 15 हजार रुपये लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया है। जिसका एक ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल आडियो में दो लोग आपस में बात कर रहे हैं। इसमें एक युवक दूसरे से कह रहा है कि वह सिर्फ वीडियो बना रहा था। दरोगा ने उसे छोड़ दिया। दरोगा ने 15 हजार रुपये लेकर एक आरोपी को भी छोड़ दिया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढे़ं- बरेली: पंकज ने दिखाया कमाल...कबाड़ के सामान से बनाई इलेक्ट्रिक बाइक

 

 

संबंधित समाचार