हल्द्वानी: मुख्यमंत्री धामी कल होंगे शहर में...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को जनपद भ्रमण पर रहेंगे। जानकारी देते हुये प्रभारी अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री गुरुनानक एकेडमी हेलीपैड नानकमत्ता से सोमवार को दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर 1.20 बजे कैलाखान हैलीपैड नैनीताल पहुंचेंगे।

यहां कार से प्रस्थान कर 1.25 बजे बलरामपुर हाउस मल्लीताल पहुंचेंगे। वहां से 2.40 बजे राज्य अतिथि गृह पहुंचेंगे। इसके बाद अपरान्ह 4 बजे कुमाऊं मंडल में गतिमान विकास कार्यों एवं सड़कों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक लेंगे। 24 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे कैलाखान हेलीपैड से प्रस्थान कर जीटीसी हैलीपैड देहरादून के लिए रवाना होंगे।

संबंधित समाचार