बरेली: राशन के लिए नहीं जाना होगा कोटेदार के घर, 71 खाद्यान्न गोदामों के लिए मिली जमीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खाद्यान्न गोदाम बनने से कार्ड धारकाें को राशन के लिए नहीं जाना होगा कोटेदार के घर

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। खाद्यान्न गोदामों को बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। 71 गोदामों के लिए जमीन मिल गई है और चार गोदामों के लिए जमीन की तलाश जारी है। इन गोदामों के बनने के बाद कार्ड धारकों को यहीं से राशन मुहैया कराया जाएगा।

कमिश्नर ने मंडल के बरेली, बदांयू, शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले में खाद्यान्न गोदामों को बनाने के आदेश दिए हैं। सभी ब्लॉकों में पांच-पांच गोदाम बनाए जाने हैं। पूरे जिले में 75 गोदाम बनने हैं। एक सप्ताह पहले तक 62 गोदामों के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई थी। 55 जगहों पर गोदाम बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया था, जबकि एक सप्ताह बाद 71 गोदामों के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। 

अब चार जगहों पर जमीन की तलाश की जा रही है। उपायुक्त श्रम रोजगार मो. हसीब अंसारी ने बताया कि 8 लाख 75 हजार की लागत से बनने वाले खाद्यान्न गोदामों को बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में सभी गोदाम बनकर तैयार हो जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक में पहले एक-एक गोदाम को बनाया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- बरेली: सकलैन मियां सुपुर्द-ए-खाक, नमाज ए जनाजा में बड़ी संख्या में पहुंचे मुरीद

संबंधित समाचार