बहराइच: आरएएफ जवानों के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, दुर्गा पूजा-दशहरा को देखते हुए बढ़ाई चौकसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेश्वरगंज, बहराइच। दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस कड़ी चौकसी बरत रही है गंगवाल बाजार में रविवार को पुलिस अधीक्षक ने रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। लोगों को शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने पर बल दिया। 

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गंगवाल बाजार में बारावफात जुलूस से पूर्व दो समुदाय के बीच विवाद हो गया था। जमकर ईंट फेंका गया था। इसको देखते हुए पुलिस दुर्गा पूजा और दशहरा में कड़ी चौकसी बरत रही है। रविवार को पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ आनंद राय के साथ क्षेत्र का दौरा किया।

पुलिस अधीक्षक के साथ प्रभारी निरीक्षक सूरज कुमार और रायपुर जंक्शन फोर्स के जवानों ने बाजार में पैदल मार्च किया। एसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा सभी लोग मिलकर मनाएं। उन्होंने कहा कि दशहरा अपने अंदर की बुराइयों को मारने वाला पर्व है ऐसे में सभी लोग इस तरह दशहरा त्योहार सोचकर मनाएं। किसी से कोई विवाद न करें।

यह भी पढ़ें: लखनऊ : मकान बनाने के लिए राजमिस्त्रियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

संबंधित समाचार