प्रतापगढ़: राजा भैया ने एमएलसी के साथ चलाई जुगाड़ गाड़ी, फोटो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुण्डा, प्रतापगढ़। लग्जरी गाड़ियों के शौकीन जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुण्डा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपने एक प्रशंसक द्वारा बेंती कोठी में लाई गई जुगाड़ गाड़ी को चलाकर उसका आनंद उठाया। समर्थकों के साथ बेंती कोठी से जुगाड़ गाड़ी को चलाते हुए उन्होंने बेंती चौराहे तक की सवारी की।

जुगाड़ गाड़ी पर उनके साथ एमएलसी प्रतापगढ़ अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव, जीवेंद्र पाल, अजीत सिंह समेत समर्थक मौजूद रहे। पूर्व मंत्री राजा भैया देशी गाड़ी चलाकर अपने प्रशसंक का उत्साह बढ़ाया। जुगाड़ गाड़ी चलाते हुए रघुराज प्रताप की फोटो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: पान मसाला फैक्ट्री में जीएसटी विभाग की छापेमारी जारी, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार