PAK vs AFG : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दिया 283 रन का टारगेट, 18 साल के स्पिनर नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके
चेन्नई।वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद टीम ने 7 विकेट गंवाकर 282 रन बनाए। बाबर ने 92 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अब्दुल्ला शफीक ने 58 रन बनाए। शादाब खान ने 40 और इफ्तिखार अहमद ने भी 40 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए 18 साल के स्पिनर नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। नवीन उल हक ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई को 1-1 सफलता मिली।
Babar Azam wins the toss and opts to bat first 🏏
— ICC (@ICC) October 23, 2023
Shadab Khan returns to the Pakistan XI 👊#CWC23 | #PAKvAFG 📝: https://t.co/9W9kVLCfkk pic.twitter.com/GPPEQjMtJo
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने आईसीसी वनडे विश्व कप मैच में सोमवार को यहां टॉस जीतकर अफगानिस्तान को क्षेत्ररक्षण करने का न्योता दिया। पाकिस्तान की टीम में मोहम्मद नवाज की जगह शादाब खान की वापसी हुई है। अफगानिस्तान ने फजलहक फारूकी की जगह स्पिन गेंदबाज नूर अहमद को अंतिम एकादश में मौका दिया है।
📸🪙#PAKvAFG | #DattKePakistani | #WeHaveWeWill pic.twitter.com/GO89fFDfI5
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 23, 2023
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सौद शकील, शादाब खान, उसामा मीर, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।
🚨 PLAYING XI & TOSS 🚨
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 23, 2023
Pakistan win the toss and elect to bat first 🏏
One change to our team today 👇#PAKvAFG | #DattKePakistani | #WeHaveWeWill pic.twitter.com/u7PYuIjQsD
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी, अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मूजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक।
ये भी पढ़ें : World Cup 2023 : मुश्किल परिस्थितियों में वापसी करने में सफल रहे कुलदीप यादव, जानिए कैसे?
