Kanpur Dehat Murder: विवाहिता की गला काटकर हत्या… इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने हत्यारोपियों को हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात के मंगलपुर में गला काटकर विवाहिता की हत्या।

कानपुर देहात के मंगलपुर में गला काटकर विवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। एसपी सहित अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

कानपुर देहात, अमृत विचार। मंगलपुर थानाक्षेत्र में सीता (27) की रविवार रात गला काटकर हत्या कर दी गई। शिवली के चंपतपुर से आए पिता लालाराम ने दामाद डील सिंह समेत जेठ छोटे, सास शीला देवी, ससुर रामबाबू व कृष्णा देवी पर बेटी सीता देवी की हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एडिशनल एसपी राजेश पांडेय, डेरापुर सीओ शिव ठाकुर व मंगलपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज कर हत्यारोपियों को हिरासत में लिया है।

 

संबंधित समाचार