देहरादून: 'पर्यटकों को लगेगा महंगाई का करंट, हर साल नेशनल पार्कों का किराया बढ़ाने की तैयारी
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में घूमने-फिरने के शौकीन लोगों को एक बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि राज्य सरकार नेशनल पार्कों का किराया बढ़ाने की पॉलिसी तैयार कर रही है। जिसके आधार पर हर साल पार्कों का किराया बढ़ाया जाएगा। लेकिन सरकार के इस फैसले से स्थानीय कारोबारी बेहद नाराज हैं।
दरअसल, उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के नेशनल पार्कों का किराया हर साल बढ़ाने का फैसला लिया है। जिसके लिए सरकार ने एक नीति तैयार की है। इसके बारे में उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इस बात की जानकारी दी है। सरकार की तरफ से किसाया बढ़ाया जाने के बाद पर्यटकों समेत व्यापरियों ने नाराजगी जाहिर की है।
हर साल बढ़ेगा नेशनल पार्कों का किराया
धामी सरकार में वन मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि अब हर साल उत्तराखंड के नेशनल पार्कों में पर्यटकों के भ्रमण और रात्रि विश्राम का किराया बढ़ाया जाएगा। जिससे पर्यटकों को यह न लगे कि एक साथ ज्यादा पैसा बढ़ा दिया गया है।
आपको बता दें कि बीते दिनों उत्तराखंड के नेशनल पार्क में घूमने और रात्रि विश्राम के लिए किराए में तीन गुना इजाफा किया गया है। इसको लेकर सरकार का कहना है कि यह दाम करीब 14 साल के बाद बढ़ाए गए हैं।
लेकिन अब किराए में बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अब कुछ ऐसा करने जा रही है जिससे लोगों को यह न लगे कि एकदम किराया बढ़ा दिया गया है। लेकिन अब धीरे-धीरे हर साल कुछ प्रतिशत किराया बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कॉर्बेट नेशनल पार्क और राजाजी नेशनल पार्क में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। जो यहां पर वाइल्ड लाइफ का दीदार करते हैं। जहां पर्यटकों के पहुंचने पर उन्हें सरकारी तौर पर पार्क में जाने के लिए डे विजिट का एक परमिट दिया जाता है। जिसका किराया पहले एक हजार हुआ करता था।
जो अब बढ़कर 3 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं जो लोग कॉर्बेट नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम करते थे। उन्हें एक कमरे के लिए 15 सौ रुपये से लेकर 2 हजार तक खर्च करना पड़ता था। जो अब बढ़कर 4 से 5 हजार हो गया है। किराया बढ़ने से पर्यटन कारोबारी और यहां घूमने आने वाले पर्यटक बेहद परेशान हैं।
यह भी पढ़ें- देहरादून: यूपी के बीजेपी सांसद समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्यों हुई कार्रवाई ?
