देहरादून: यूपी के बीजेपी सांसद समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्यों हुई कार्रवाई ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की तरफ से टिहरी विस्थापित क्षेत्र में सील किए अवैध भवन की सील तोड़कर निर्माण कार्य शुरू कराने के आरोप में यूपी के बीजेप सांसद समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 इस मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय के मुताबिक मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता सुरजीत सिंह रावत की तरफ से पुलिस को एक तहरीर दी थी। 

जिसमें यूपी के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सहायक अभियंता ने आईडीपीएल पुलिस चौकी में दी अपनी तहरीर में बताया कि टिहरी विस्थापित क्षेत्र में अवैध भवनों को बीते दिनों एमडीडीए की तरफ से सील किया गया था। लेकिन संबंधित भवनों के स्वामियों ने एमडीडीए की सील को तोड़कर दोबारा से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। 

एमडीडीए के सहायक अभियंता की तहरीर के आधार पर यूपी में उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें साक्षी महाराज, मुकेश जैन, मंजुला पटेल, कृष्णा और मनोज के खिलाफ संबिधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। इसके साथ सचिव और एसडीएम को अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।

ये भी पढ़ें: देहरादून: उत्तराखंड पुलिस का एफबी पेज हैक, लगा दी अश्लील डीपी 

संबंधित समाचार