बरेली: अल्ट्रासाउंड यूनिट की एक मशीन खराब, मरीज होंगे परेशान
जिला अस्पताल में लगी मशीन को कंपनी ने नहीं किया सही
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में पिछले नौ महीने से सीटी स्कैन मशीन खराब होने से जांचें नहीं हो रही हैं। अब अल्ट्रासाउंड यूनिट में लगी एक मशीन भी खराब हो गई है। ऐसे में सिर्फ एक मशीन से जांचें होने से दिक्कत हो रही है।
जिला अस्पताल प्रबंधन ने खराब मशीन को सही करने के लिए पत्र लिखा लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया। अब एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने मिशन निदेशक को पत्र भेजकर नई मशीन उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि खराब मशीन को भी दुरुस्त करा लिया जाएगा। अगर शासन स्तर से नई मशीन भेज दी जाती है तो यूनिट में तीन मशीन होने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: अब व्हाट्सएप मैसेज से नहीं मिलेगा अफसरों को अवकाश, डीएम ने जारी किया आदेश
