बरेली: अब व्हाट्सएप मैसेज से नहीं मिलेगा अफसरों को अवकाश, डीएम ने जारी किया आदेश
बरेली, अमृत विचार। जिले के अफसरों को अब व्हाट्सएप मैसेज से अवकाश की स्वीकृति नहीं मिलेगी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आदेश जारी कर इसका कड़ाई से पालन करने के आदेश दिए हैं।
दरअसल, अभी तक जिला स्तरीय, तहसील स्तर के अधिकारी जरूरत पड़ने पर व्हाट्सएप पर अवकाश का मेसेज भेजकर स्वीकृति ले लेते थे, लेकिन जिलाधिकारी ने इस व्यवस्था में बदलाव किया है। सभी अफसरों को आदेश दिया है कि अब कोई भी अधिकारी व्हाट्सएप पर अवकाश के लिए मेसेज नहीं करेंगे। किसी को भी अगर छुट्टी लेनी है तो बनाए गए प्रारूप पर पूरी डिटेल भरकर लिखित में अवकाश स्वीकृति कराने के बाद ही मुख्यालय को छोड़ेंगे।
यह भी पढ़ें- बरेली: महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने लगाई चौपाल, आईजी-एसएसपी और एसपी सिटी हुए शामिल
