महुआ मोइत्रा के साथ अपनी तस्वीर काटकर प्रसारित करने की थरूर ने की आलोचना, बताया ‘ओछी राजनीति’ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोट्टयम। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उन तस्वीरों को काटकर इंटरनेट पर प्रसारित किये जाने की सोमवार को आलोचना की, जिनमें उन्हें तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के साथ देखा जा सकता है।

उन्होंने इसे ‘ओछी राजनीति’ करार दिया। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य थरूर ने कहा कि वह मोइत्रा के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे, जिसमें उनकी बहन समेत करीब 15 लोग मौजूद थे। थरूर ने कहा कि जन्मदिन पार्टी में ली गयी तस्वीर को काटकर (क्रॉप करके) उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह ओछी राजनीति है। यह उस बच्ची (महुआ) की जन्मदिन पार्टी थी। माना वह बच्ची नहीं है, लेकिन मेरे लिए वह उसी तरह है। वह सांसद (महुआ), मुझसे 20 साल छोटी हैं।’’ थरूर ने कहा, ‘‘उनकी जन्मदिन पार्टी में करीब 15 लोग शामिल हुए थे, जिनमें मेरी बहन भी थीं। पूरी तस्वीर दिखाने के बजाय वे लोग उसके कटे हुए हिस्से को प्रसारित कर रहे हैं।’

’ कांग्रेस सांसद ने कहा कि वह इस तरह के लोगों को तवज्जो नहीं देते और जनता के लिए काम करने में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वे इसे निजी मुलाकात की तरह दिखा रहे हैं, अगर ऐसा था तो, फिर तस्वीर किसने खींची।’’ मोइत्रा ने भी पहले कहा था कि भारतीय जनता पार्टी की ‘ट्रोल सेना’ द्वारा सोशल मीडिया पर डाली जा रहीं उनकी कुछ निजी तस्वीरों को देखकर उन्हें हंसी आ रही है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुझे सफेद ब्लाउज से ज्यादा हरी ड्रेस पहनना बेहतर लगता है। और तस्वीर काटने की क्या जरूरत है। रात्रिभोज में शामिल अन्य लोगों को भी तो दिखाया जाए। बंगाल की महिलाएं अपना जीवन (लाइफ) जीती हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता