Asian Shooting Championship : एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में सरबजोत ने जीता कांस्य पदक, पेरिस ओलंपिक कोटा भी पक्का किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। निशानेबाज सरबजोत सिंह ने मंगलवार को कोरिया के चांगवोन में एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता और भारत के लिए पेरिस ओलंपिक कोटा स्थान पक्का कर लिया। सरबजोत ने फाइनल में 221.1 का स्कोर किया। वह चीन के झांग यिफान (स्वर्ण, 243.7) और लियू जिनयाओ (242.1) के बाद तीसरे स्थान पर रहते हुए भारत के लिए निशानेबाजी में आठवां ओलंपिक कोटा स्थान हासिल किया। यह पिस्टल स्पर्धा में देश का पहला ओलंपिक (2024) कोटा है।

भारतीय निशानेबाज ने इससे पहले 581 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। चीन ने इस स्पर्धा में पहले ही अपने दोनों कोटा स्थान सुनिश्चित कर लिये है जबकि फाइनल में पहुंचने वाले कोरिया के दो निशानेबाजों में से एक ही कोटा हासिल करने का पात्र था। सबरजोत ने शुरुआती पांच निशानों के बाद बढ़त बना ली थी लेकिन इसके बाद चीन के दोनों खिलाड़ी उन्हें पीछे छोड़ने में सफल रहे।

महिलाओं की एयर पिस्टल स्पर्धा में केवल रैंकिंग अंक के लिए खेलने वाली भारतीयों सहित पांच निशानेबाजों में से कोई भी शीर्ष आठ में जगह नहीं बना सकीं। रिदम सांगवान (577), ईशा सिंह (576), सुरभि राव (575) क्रमश: 11वें, 13वें और 15वें स्थान पर रहे जबकि रुचिता विनेरकर (571) 22वें  और पलक (570) 25वें स्थान पर रहीं। पुरुष एयर पिस्टल में अन्य भारतीयों में वरुण तोमर (578) और कुणाल राणा (577) क्रमश: 16वें और 17वें स्थान पर रहे जबकि शिवा (576) 20वें और सौरभ चौधरी (569) 35वें स्थान पर रहे। 

ये भी पढे़ं : Asian Para Games 2023 : एशियाई पैरा खेलों में भारत ने आज दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीते

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव