बरेली: 50 साल के शख्स ने की 4 साल की मासूम से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना हाफिजगंज क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 4 साल की मासूम के साथ 50 साल के अधेड़ ने छेड़छाड़ की। जब वहां से गुजर रहीं गांव की महिलाओं की नजर उस पर पड़ी तो आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। बच्ची के पिता की तरफ से आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- विजयादशमी के अवसर पर पंजाबी महासभा ने किया शस्त्र पूजन, कहा- सत्य के मार्ग से मिलती है जीत

बता दें, हाफिजगंज के एक क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि वार्ड नौ का 50 साल का राम किशोर उनकी चार साल की बेटी को उनके ही मकान के पीछे ले गया। वह बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इसी रास्ते से गांव की महिलाएं निकल रही थीं, जब उनकी नजर आरोपी पर पड़ी तो वह दंग रह गईं।

जब गांव की महिलाएं बच्ची की ओर दौड़ीं तो देखकर आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान गांव वालों को इसका पता चला तो उन लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह वहां से भाग गया। महिलाओं ने इसकी जानकारी बच्ची के परिजनों को दी।

इस दौरान भीड़ जुट गई। वह बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। तहरीर लेकर पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा। आरोपी राम किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। हाफिजगंज पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली : ITBP का 62वां स्थापना दिवस, बुखारा कैंप में धूमधाम से मनाया गया जश्न 

संबंधित समाचार