लखनऊ: विजयदशमी पर निकली श्रीराम शुभकामना पद यात्रा, 30 अक्टूबर को श्रद्धालु पहुंचेंगे अयोध्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विजयदशमी के अवसर पर लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-क्यू स्थित श्री बालाजी मंदिर से मंगलवार को श्रीराम शुभकामना पद यात्रा निकाली गई। श्री श्याम प्रेमी संघ ट्रस्ट लखनऊ के आह्वान पर श्रीराम शुभकामना पद यात्रा पॉलिटेक्निक चौराहा, बाराबंकी, कोटवा सड़क, रूदौली होते हुए 30 अक्टूबर 2023 को अयोध्या पहुंचेगी। पदयात्रा के दौरान हजारों की संख्या में बड़ों से लेकर बच्चे और महिलाएं शामिल हुईं और प्रभु श्री राम की ध्वजा उठाकर जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। 

Untitled-21 copy

बता दें कि श्रीराम शुभकामना पद यात्रा अलीगंज के श्रीबालाजी मंदिर से निकलकर पुरनिया, निरालानगर, डालीगंज, बाबूगंज, आईटी, हनुमान सेतु, श्रीश्याम मंदिर, निशातगंज चौराहा, एचएएल होते हुए आज पॉलीटेक्निक चौराहा पर विश्राम करेगी। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह फूलो की बरसात और जलपान की व्यवस्था की गई थी। वहीं श्रीराम शुभकामना पद यात्रा में बच्चों से प्रभु श्रीराम के लिए सुंदर शुभकामना संदेश लिखवाया गया है। जिसे पैदल पद यात्रा के माध्यम से अयोध्याम में प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित किया जाएगा। 

श्रीराम शुभकामना पद यात्रा में शामिल हुए भक्तों ने कहा कि वह सभी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि विजयदशमी के अवसर पर हर साल ये यात्रा निकाली जाती है। लेकिन इस बार यह यात्रा अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर तक जाएगी। जिसको लेकर सभी में काफी ज्यादा जोश और उत्साह है।

यह भी पढ़ें: कौशांबी: जिले में मनाया गया चक्रवर्ती सम्राट अशोक विजय दशमी का पर्व

संबंधित समाचार