अयोध्या में मूर्ति विसर्जन के दौरान होते-होते बचा हादसा, डूब रहे शख्स को जल पुलिस ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विजयदशमी पर्व पर रामनगरी अयोध्या में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा होते-होते बचा। घाट पर तैनात जल पुलिस की सक्रियता से एक शख्स की जान बच गई। बताया गया कि मंगलवार को जिले से सरयू किनारे विभिन्न घाटों के पास दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विसर्जन स्थलों पर सिविल पुलिस के साथ जल पुलिस और अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। रामनगरी अयोध्या में अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के नया घाट स्थित विसर्जन स्थल पर आस पड़ोस के जिलों गोंडा और बस्ती से भी दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन के लिए आई थी।

सरयू किनारे नया घाट क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल ही रहा था कि दूसरी पहर लगभग 5:00 बजे गोंडा क्षेत्र से विसर्जन के लिए आई प्रतिमा के साथ आया 30 वर्षीय सूरज चौहान पुत्र परशुराम निवासी वजीरगंज थाना वजीरगंज जिला गोंडा मूर्ति विसर्जित करते समय मूर्ति के साथ सरयू की तेज धारा में बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हल्ला गुहार की तो ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाला और सरयू में उतर बचाव और राहत अभियान शुरू किया तथा डूब रहे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। 

जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य ने बताया कि विसर्जन के दौरान पड़ोसी जनपद गोंडा का सूरज चौहान डूबने लगा था। जल पुलिस के जवानों नित्यानंद,अजय कुमार,सचिन पाल ने मशक्कत कर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: विजयदशमी पर निकली श्रीराम शुभकामना पद यात्रा, 30 अक्टूबर को श्रद्धालु पहुंचेंगे अयोध्या

संबंधित समाचार