बरेली: क्लर्क को हुआ डेंगू तो बंद किया रेल टिकट काउंटर, परेशान यात्रियों ने की शिकायत
पीतांबरपुर में आरक्षण काउंटर बंद होने परेशान यात्रियों ने एक्स पर पोस्ट कर की शिकायत
बरेली, अमृत विचार। पीतांबरपुर स्टेशन पर मंगलवार को आरक्षण केंद्र पर टिकट काउंटर बंद होने से परेशानी हुई। यात्रियों ने एक्स पर पोस्ट कर रेलवे अधिकारियों से इसकी शिकायत की तो बताया गया कि क्लर्क को डेंगू हो गया है। इसके बाद दूसरे क्लर्क को भेजकर काउंटर चालू कराया गया।
गुरुवार सुबह सचिन ने डीआरएम मुरादाबाद मंडल को एक्स पर पोस्ट कर शिकायत की कि पीतांबरपुर स्टेशन पर आरक्षण काउंटर बंद है। यहां का क्लर्क ही ड्यूटी पर नहीं आया। जिसके बाद जवाब आया कि जिस क्लर्क की ड्यूटी थी उन्हें डेंगू हो गया है। लिहाजा वह ड्यूटी पर आने में असमर्थ हैं।
उनके स्थान पर वाणिज्य निरीक्षण द्वारा दूसरे स्टाफ की व्यवस्था की जा रही है। एक घंटे बाद दूसरे स्टाफ को भेजकर काउंटर खुलवाया गया। सूत्रों की माने तो पीतांबरपुर स्टेशन पर एक ही बुकिंग क्लर्क की तैनाती है। यही क्लर्क आरक्षित और जनरल दोनों टिकट देते हैं। इसकी वजह से दिक्कत होती है।
यह भी पढ़ें- बरेली: 50 साल के शख्स ने की 4 साल की मासूम से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
