राष्ट्र जागरण की आवश्यकता है : राज बिहारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर में निकल संघ के स्वयंसेवकों का पथ संचलन

सुलतानपुर, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहप्रांत कार्यवाह राजबिहारी ने संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी उत्सव पर कहा कि संघ अपनी स्थापना से लेकर आज तक राष्ट्र जागरण का काम करता आया है। देश में तमाम आपात स्थितियों में भी संघ की भूमिका अग्रणी रही है, जिससे विरोधियों ने भी समय-समय पर स्वीकार किया है। आज राष्ट्र जागरण की आवश्यकता है।

नगर के खुर्शीद क्लब के मैदान में पथसंचलन के लिए एकत्रित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राज बिहारी ने कहाकि सरकारें एक मशीनरी के तौर पर काम करती है। समाज में क्या चल रहा है क्या भाव है को नहीं समझती हैं। समाज के भाव को राज्य व सरकारों को कैसे बताया जाएगा, संघ यह कार्य करता है।  

राष्ट्र को जगाने की आवश्यकता है। राज्य को राष्ट्र के अनुसार चलना चाहिए। यही राष्ट्रभाव है। संघ की नीति और कार्य से प्रभावित होकर विरोधी भी प्रसंशक रहे। संघ की पारदर्शिता के चलते समाजवादी होने के बावजूद जय प्रकाश जी आपातकाल में संघ के आंदोलन के चेहरा बने।

बौद्धिक कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों का नगर के विभिन्न मार्गों पर पथसंचलन निकला, जो खुर्शीद क्लब से निकल कर पोस्टऑफिस चौराहा, शाहगंज चौराहा, चौक, सब्जीमंडी, कुड़वारनाका, बस स्टैंड, होते हुए डीएम आवास के सामने से दीवानी चौराहा होकर पुनः खुर्शीद क्लब में खत्म हुआ। पथ संचलन में घोष के साथ बच्चे और बूढ़े भी शामिल थे।

इसमें संघ के विभाग संघचालक डॉ रमाशंकर मिश्र, नगर संघचालक अमर पाल सिंह, विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, जिला संघचालक डॉ एके सिंह, जिला प्रचारक आशीष , नगर कार्यवाह अजय सिंह, अभिषेक शुक्ल, नवीन श्रीवास्तव, डॉ जेपी सिंह, डॉ रामजी गुप्ता, डॉ पवन सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: अंतर जनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बैट्री, इनवर्टर और तमंचा बरामद

संबंधित समाचार