Brahamastra 2 को लेकर बड़ा अपडेट, रणबीर कपूर बोले- 'पहले पार्ट से 10 गुना बड़ा'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की शूटिंग साल 2024 के अंत या साल 2025 की शुरूआत में शुरू होगी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रह्मास्त्र 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ,आलिया भट्ट अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन अक्किनेनी की अहम भूमिका थी। 

शाहरुख खान कैमियो के तौर पर नजर आए थे।रणबीर कपूर ने 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' को लेकर दिया अपडेट दिया है। रणबीर कपूर ने बताया कि, फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। हम हर समय इस पर काम कर रहे हैं। 

अभी पिछले हफ्ते ही अयान मुखर्जी ने मुझे फिल्म की कहानी सुनाई थी। आने वाला पार्ट 2 पहले पार्ट से 10 गुना बड़ा है। रणबीर कपूर ने बताया कि, 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' की शूटिंग साल 2024 के अंत या फिर साल 2025 की शुरुआत में शुरू करेंगे।

ये भी पढ़ें:- Manna Dey death anniversary : मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

संबंधित समाचार