मुरादाबाद : अपने अंदर छुपे रावण को बाहर निकाल फेंकें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/पाकबड़ा, अमृत विचार। नगर में दशहरा मेले का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष शेफाली सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि विजयदशमी पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म की पराजय का प्रतीक है। इस त्योहार पर सभी लोग अपने अंदर छुपे हुए रावण को बाहर निकाल फेंकें। शाम को भगवान श्रीराम ने अग्निबाण से रावण के पुतले का दहन किया।  रावण के जलते ही परिसर जयश्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

इस दौरान एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, नगर विधायक रितेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, विजयभान सिंह, राकेश सिंह, मोहम्मद याकूब, पुरुषोत्तम शरण गुप्ता, रामबाबू भटनागर, नरेश सक्सेना, सीताराम रुहेला, मुनीष भटनागर, शैवी शर्मा, नृपेन्द्र कुमार, ओंकार सिंह, विशाल सिंह, अभिषेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को श्रीराम मंदिर अयोध्या स्मृति चिह्न भेंट किया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत, संभल रोड पर हुआ सड़क हादसा

संबंधित समाचार