मध्यप्रदेश: कांग्रेस ने चार सीटों पर बदले प्रत्याशी, देखें लिस्ट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने चार सीटों पर अपने प्रत्याशी बदलने की घोषणा की है।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सुमावली सीट पर पार्टी की ओर से कुलदीप सिकरवार के स्थान पर अब अजब सिंह कुशवाह, पिपरिया (अजा) से गुरु चरण खरे के स्थान पर वीरेंद्र बेलवंशी, बड़नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह मुरली मोरवाल और जावरा से हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी चुनावी मैदान में उतरेंगे।

कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है। पार्टी के प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद से कुछ स्थानों पर अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध की खबरें सामने आईं थीं। 

यह भी पढ़ें- पैसे से चुनाव जीतने की बात करने वाले भाजपा नेताओं पर हो कार्रवाई: कांग्रेस 

संबंधित समाचार