UP: दूसरे के घरों में चोरी कर खुद बनवा रहे थे आलीशान मकान... पुलिस ने दो को ऐसे पकड़ा, माल खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार
कानपुर में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
कानपुर में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चोरों ने तीन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली। चोरों के पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ।
कानपुर, अमृत विचार। एसीपी नौबस्ता और थाना नौबस्ता पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी का माल बरामद किया।
एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी रेकी करने के बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। शातिर चोर दूसरों के मकानों से चोरी कर खुद का आलीशान मकान चोर बनवा रहे थे। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने एक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चोरों ने तीन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली।
पुलिस ने चोरों के पास से चार लाख कैश, चोरी के जेवरात और बाइक बरामद की। आरोपी चोर विक्रम उर्फ़ विक्की पर कई मुक़दमें दर्ज है। चोरी के जेवरात खरीदने वाले सुनार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार खुलासा करने वाली टीम को देंगे 25 हजार रुपए का नकद ईनाम देंगे।
