कौशाम्बी में पलटने से बची स्कूल बस, कई बच्चे घायल - ड्राइवर की लापरवाही आई सामने 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशाम्बी, अमृत विचार। सिराथू कस्बे में यूएस इंटर कालेज के बच्चों को लेकर जा रही बस बुधवार को ड्राइवर की लापरवाही से पलटने से बच गयी। बस में सवार दर्जनों बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया है। 

सूत्रों के मुताबिक यूएस स्कूल में लगी बस का ड्राइवर हमेशा नशे में धुत रहता है। बुधवार को ड्राइवर बस से बच्चों को लेकर जा रहा था, तभी अनेठा गांव के पास बस पलटने से बाल-बाल बच गई। बस में बैठे बच्चों में चाख-पुकार मच गई। बस में बैठे लगभग एक दर्जन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बच्चों को इलाज के लिए भेज दिया और चालक को पकड़कर थाने ले गई। 

ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट, हत्या की वजह बनी जमीन

संबंधित समाचार