रामनगर: फ्लैग मार्च के दौरान वन कर्मियों ने पकड़ी सात ट्राली जलौनी लकड़ी
रामनगर, अमृत विचार। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या एवम प्रदीप कुमार धौलाखन्डी उप प्रभागीय वनाधिकारी नेतृत्व में अवैध पातन के विरुद्ध रामनगर से बाजपुर तक एक फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। मार्च के दौरान ग्राम केलावनवारी,इटवा, गजरौला,रैहटा में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर जलौनी मिश्रित सोख्ता सात ट्राली बरामद कर बन्नाखेड़ा वन परिसर में सुरक्षित ढुलान कर रख दिया गया है।
डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। जिनके पास अवैध पातन का प्रकाष्ठ बरामद होगा उनके खिलाफ भी करवाई अमल में लायी जाएगी।
