बरेली: बिजली विभाग में निजी वाहनों का व्यावसायिक प्रयोग, अफसर आरटीओ को नहीं दे रहे सूची
बरेली, अमृत विचार। बिजली विभाग में बिना अनुबंध के निजी वाहनों का प्रयोग हो रहा है। इससे हर माह लाखों रुपये के राजस्व का चूना लग रहा है। बिजली अफसर वाहनों की सूचना आरटीओ को नहीं दे रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार विभाग में निजी गाड़ियों का व्यावसायिक इस्तेमाल अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। बिना टैक्सी परमिट वाली गाड़ियों का प्रयोग किया जा रहा है।
पिछले दिनों अमृत विचार ने इस मामले को उठाया था। आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार सिंह ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा को पत्र लिखकर विभाग में चल रही निजी गाड़ियों की सूची मांगी थी, लेकिन अब तक अधिकारियों ने गाड़ियों की सूची परिवहन निगम को उपलब्ध नहीं कराई है। आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में कई बार बिजली अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचना मांगी जा चुकी है, मगर अभी तक जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या, एक बेड पर दो मरीज
