मेरी माटी मेरा देश : शहीदों के सम्मान में निकाली अमृत कलश यात्रा, परिजनों को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत तुलसीसदन (हादीहाल) मेंं बुधवार को शहीदों के सम्मान में भव्य अमृत कलश यात्रा का आयोजन सम्पन्न हुआ। विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के पंचप्रण की शपथ दिलायी।

उन्होंने ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों तथा अमर शहीदों के परिजनों अनूप उपाध्याय,लीलावती, संजय कुमार शुक्ल, अनीता यादव, आशुतोष तिवारी, प्रभाकर सिंह एवं प्रमोद तिवारी को सम्मानित किया। नेहरू युवा केन्द्र के सांस्कृतिक कलाकारों ने उप निदेशक समर बहादुर सिंह के निर्देशन में प्रस्तुति दी। यशभारती डा. शिवानी मातनहेलिया ने देश एकता गायन की बेहतरीन प्रस्तुति दी। मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह के छात्र-छात्राओं ने मनोहारी  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

अमृत कलश यात्रा तुलसीसदन से विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी संजीव रंजन के नेतृत्व में निकाली गयी। शहर में भ्रमण कर तुलसीसदन में समाप्त हुई। नपा अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह, सीडीओ नवनीत सेहरा, सांसद प्रतिनिधि विवेक उपाध्याय ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। नोडल अधिकारी/डीडीओ राकेश प्रसाद में सभी के प्रति आभार जताया व संचालन सुनील प्रभाकर ने किया। एडीएम  त्रिभुवन, विश्वकर्मा, पीडी डा.आरसी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओपी त्रिपाठी,ईओ नगर पालिका राम अचल कुरील, युवा कल्याण अधिकारी केके सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री राजेश सिंह, ध्रुव जायसवाल, हरीशचंद्र पाण्डेय,शांति प्रकाश शर्मा, दीपेंद्र सिंह,महेंद्र सरोज, अखिलेश सरोज,प्रधानाचार्य विन्ध्याचल सिंह,डा.मो.अनीस, समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य, मो. फरहीम,अपर जिला सूचना अधिकारी सविता यादव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -हरदोई : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हर्ष फायरिंग का वीडियो, कार्रवाई में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार