बरेली में भी अब 92.5 फीसदी शुद्धता वाले चांदी के आभूषण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में भी 92.5 फीसदी शुद्धता वाले चांदी के आभूषण अब घर बैठे ऑनलाइन मिल जाएंगे। सिविल लाइंस के एक होटल में आयोजित ज्वैलरी प्रदर्शनी में सराफा व्यापारी अंशित अग्रवाल ने दावा किया कि यह सुविधा जिले में कहीं और उपलब्ध नहीं है।

पहले बार जिले में इतनी शुद्धता के आभूषण लांच किए जा रहे हैं। कैंट में उनके शोरूम पर पहली बार त्योहार के सीजन में यह सुविधा शुरू की गई है। शोरूम पर ग्राहकों की मांग के अनुसार भारत ही नहीं, दूसरे देशों में निर्मित बच्चों के लिए चांदी के आभूषण मंगाए गए हैं। इनमें चांदी के खिलौने, चेस समेत कई और आइटम हैं। कीमत भी ज्यादा नहीं है। पुरुषों के लिए भी ब्रेसलेट, चेन समेत कई आभूषण है। इनकी चांदी कभी काली नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 2.80 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार